बाँदा 16 फ़रवरी 26*जिलाधिकारी बाँदा जे0रीभा ने तहसील पैलानी का निरीक्षण किया।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**पैलानी तहसील की विभिन्न पटलों खतौनी नकल पटल, राजस्व निरीक्षण पटल, संग्रह अधिष्ठान पटल, नजारत एवं लेखपाल कक्ष का गहनता से निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए एक वर्ष से अधिक समय के वादों का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिये। वसूली की समस्या में पाया गया कि 92 प्रतिशत वसूली की गयी है। उन्होंने बैंक एवं विद्युत देयकों की वसूली भी करने के निर्देश दिये। दस बडे बकायेदारों की वसूली की समीक्षा करते हुए बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिये। दाखिल दफ्तर के मामलों का समय से निस्तारण करने एवं 116 के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने राजस्व निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्मिकों के अभिलेखों जीपीएफ व एनपीएस कटौती किये जाने तथा अभिलेखों को पूर्ण रखने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। लेखपाल कक्ष का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया। नजारत कार्यालय में रजिस्टर-9, दैवीय आपदा रजिस्टर तथा रजिस्टर नंम्बर-4 का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को दुरस्त रखने के निर्देश दिये। भूलेख अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित रखने एवं पुराने प्रपत्रों को हटाकर बीड किये जाने के निर्देश दिये। पट्टा आवंटन, विभागीय कार्यवाही तथा सेवा निवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान किये जाने के कार्यों का निरीक्षण करते हुए समय से कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा, तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह, अन्य तहसील के कर्मचारी/पटल सहायक उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें