बाँदा 12दिसम्बर 25*चोरी किये गए सिलेंडर सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार , अवैध तमंचा व कारतूस बरामद ।*
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.12.2025 को थाना अतर्रा पुलिस चोरी करने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया कुशल की रहने वाली कमलेश कुमारी द्वारा दिनांक 11.12.2025 को अतर्रा पर सूचना दी कि दिनांक 10.12.2025 रात्रि को गांव के ही तुग्गन व उनके साथियों द्वारा खिड़की को तोड़कर गैस सिलेन्डर चोरी कर ले गये है । सूचना पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 12.12.2025 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को जरुआ चौकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । मौके से 02 गैस सिलेन्डर, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ । पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रामनरेश पुत्र राम गोपाल निवासी मूशानगर बिसंडा रोड कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा ।
2. विनोद उर्फ तुग्गन पुत्र बुध्दविलास निवासी सेमरिया कुशल थाना अतर्रा जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 448/25 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना अतर्रा जनपद बांदा ।
▪️मु0अ0सं0- 450/25 धारा 331(4)/305/317 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतर्रा जनपद बांदा

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,