कानपुर देहात12दिसंबर25*पल्स पोलियो महाअभियान 14 दिसंबर को होगा शुभारंभ, बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि जनपद में दिनांक 14.12.2025 से दिनांक 19.12.2025 तक पल्स पोलियो महाअभियान चलाया जाना है, दिनांक 14.12.2025 को 891 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। सभी सम्मानित जनता से अपील है कि दिनांक 14.12.2025 को पल्स पोलियो बूथ पर पहुंच कर अपने बच्चों को पोलिया खुराक अवश्य दिलायें। दिनांक 15.12.2025 से 19.12.2025 तक 650 टीमों के द्वारा जनपद के 353500 घरों में घर-घर भ्रमण कर पोलियो खुराक से छूटे हुये 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। जनपद में कुल 284996 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य है। बी० टीम के माध्यम से दिनांक 22.12.2025 दिन सोमवार को छूटे हुये बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा। “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”

More Stories
कौशाम्बी30अप्रैल26*अझुवा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सर्विस रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे*
कौशाम्बी30अप्रैल26*चायल क्षेत्रअधिकारी अभिषेक सिंह ने मूरतगंज बाजार में पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त वचलाया
कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*