February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा १६ फरवरी २६ * 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, एएसपी का रवैया सवालों में — शालिनी सिंह पटेल

बाँदा १६ फरवरी २६ * 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, एएसपी का रवैया सवालों में — शालिनी सिंह पटेल

बाँदा १६ फरवरी २६ * 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, एएसपी का रवैया सवालों में — शालिनी सिंह पटेल

यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

 

बांदा जनपद की ग्राम पंचायत मुरवल (थाना बबेरू) में 10 वर्षीय मासूम सतवीर उर्फ सतु, पुत्र राकेश, की निर्मम हत्या को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा, जिसमें प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ गरिमा सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकी प्रजापति सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मृतक की मां श्रीमती कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है, घर का माहौल आज भी मातम और सन्नाटे में डूबा हुआ है, एक गरीब मजदूर परिवार का सहारा छिन गया और 11 दिन बाद भी न्याय की कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। मुलाकात के बाद जब अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा से फोन पर अब तक की कार्यवाही की जानकारी ली गई तो उनका रवैया अत्यंत असंतोषजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया गया, स्पष्ट जवाब देने के बजाय औपचारिक बातें की गईं, जिससे यह सवाल और गहरा गया कि आखिर देरी किस बात की है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि यदि यही बच्चा किसी बड़े अधिकारी, बड़े नेता या संपन्न परिवार से होता तो 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हो जाती, मंत्री-सांसद-विधायक परिवार से मिलने पहुंचते, तत्काल आर्थिक सहायता दी जाती और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ सक्रिय दिखता, लेकिन अफसोस कि जिस बच्चे की हत्या हुई वह एक गरीब मजदूर का बेटा था। क्या न्याय भी अब अमीरी और गरीबी देखकर दिया जाएगा? क्या गरीब की पीड़ा की कोई कीमत नहीं? उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता दल यूनाइटेड इस न्याय की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और जब तक मासूम सतवीर को न्याय नहीं मिलता, तब तक आवाज उठाता रहेगा। कानून सबके लिए समान है और यही व्यवस्था की असली परीक्षा है।

Taza Khabar