बहराइच3अप्रैल*गोली काण्ड में युवती घायल
रिपोर्ट रामनिवास चंचल
एंकर :- बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंसूरगंज में रविवार दोपहर में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान ही एक युवक ने गोली चला दी जिससे गोली युवती को लग गयी। गोली लगने से गंभीर हालत में युवती को बहराइच के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वी ओ :- आपको बता दें कि शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मोहल्ले में रविवार दोपहर में विवाद चल रहा था। मोहल्ला निवासी मकबूल ने बताया कि एक महिला स्मैक की बिक्री करती है। रविवार को नशे के कारोबार को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में झगड़ रहे थे। तभी मोहल्ला निवासी नसीम ने अवैध कट्टे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में मोहल्ला निवासी मकबूल की बेटी रुखसाना घायल हो गई।आनन फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मकबूल का कहना है कि आए दिन स्मैक और चरस की बिक्री को लेकर विवाद होता है। जिसका शिकार आज बेटी हो गई। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवती और नसीम रिश्तेदार हैं। नशीला पदार्थ बिक्री का कोई मामला नहीं है। बल्कि अनजाने में गोली लगने से युवती घायल हुई है। नसीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
बाइट, अशोक कुमारASPग्रामीण
बाईट :- घायल युवती का पिता

More Stories
मथुरा 1 मार्च 26 *मंडलाआयुक्त आगरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा द्वारा नवनिर्मित पर्यटन थाने का निरीक्षण*
मथुरा 1 मार्च 26*आगामी होली का त्यौहार के मध्येनजर समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च*
कौशाम्बी 1 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें