बहराइच21अक्टूबर24*छात्र की सरयू नदी में डूबकर हुई मौत*इंटर फर्स्ट ईयर की परीक्षा देने आ रहा था छात्र राम सिंह
बहराइच से रामनिवास चँचल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
खैरीघाट बहराइच। जिले के थाना खैरीघाट क्षेत्र के पाठकपुरवा गांव के पास सरयू नदी में डूबकर एक छात्र की मौत हो गई। वह लखीमपुर खीरी जिले का निवासी था।
जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम चकदहा निवासी पैकरमा यादव का 15 वर्षीय पुत्र राम सिंह यादव कक्षा 11 में पढ़ता था। वह बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की इस समय अर्ध वार्षिक परीक्षा चलती है। जिसके चलते सोमवार को सुबह वह स्कूल परीक्षा देने के लिए जा रहा था। छात्र स्कूल जाते समय पाठकपुरवा गांव के पास स्थिति सरयू नदी को वह पार कर रहा था। तभी पैर फिसलने से वह छात्र पानी में डूब गया ।और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर क्षेत्र के गोताखोरों ने सरयू नदी से शव को बरामद किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर31जुलाई26*जब रक्षक ही सुरक्षित नहीं, तो विकास के दावे किस काम के,जिम्मेदारों की खामोशी कहीं कल किसी बड़े हादसे का पैगाम न बन जाए।*
भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया
पूर्णिया बिहार 31 जुलाई 26 *SSP की जनसुनवाई में 40 फरियादियों को मिला न्याय,