बहराइच11अक्टूबर23*सीडीओ ने ग्राम पंचायत मुसल्लमपुर व पचेदवरी का किया भ्रमण
*पीएम किसान योजना के ई-केवाईसी कार्य 02 दिवस में पूरा करने के दिये निर्देश
बहराइच । मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर. ने उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही के साथ विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुसल्लमपुर व विकास खण्ड महसी की ग्राम पंचायत पंचदेवरी का निरीक्षण कर कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेते हुए निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अन्तर्गत अवशेष ई-केवाईसी कार्य को 02 दिवस में शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने सभी सम्बन्धित को सचेत किया कि निर्धारित अवधि 02 दिवस में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण न होने पर डीडी ऐग्री को सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

More Stories
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया