ब्रेकिंग
बहराइच06फरवरी*किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे दबंग
पीड़ितों ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार
नानपारा कोतवाली के मेहरबान नगर का मामला
बहराईच। दबंगों द्वारा संक्रमणीय भूमिधर किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ितों ने मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाकर दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है । मामला कोतवाली नानपारा का है जहां जुबलीगंज निवासी 4 सगे भाइयों अब्दुल सत्तार, अब्दुल गफ्फार, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल जब्बार पुत्र गण हाजी रोशन की जमीन गाटा संख्या 393 रकबा 1.0930 हे तहसील नानपारा कोतवाली नानपारा के मेहरबान नगर में स्थित है । जिस पर वह वर्षों से सीमांकन के बाद काबिज है तथा उनका कब्जा भी है । पर नानपारा कोतवाली के ही कायस्थ टोला निवासी दो दबंग व्यक्ति उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहें है तथा विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित द्वारा मामले में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है । पीड़ित भाइयों ने मामले में पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि उनकी जमीन सुरक्षित रह सके।
More Stories
लखनऊ 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*