बडौत21फरवरी*विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार” अभियान के तहत नवदम्पत्ति को पौधा भेंट किया
आँखें द्वारा चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान के चरण “विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार” अभियान के तहत नवदम्पत्ति को पौधा भेंट कर दिलाया प्रतिवर्ष पौधा रोपण का संकल्प। उपस्थित व्यक्तियों से की पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण की अपील।
नगर स्थित मंगलम विवाह मंडप में सनातन पद्धति से सम्पन्न हुए शादी समारोह में शादी के पवित्र बन्धन में बन्धे युगल दम्पति निकिता सुपुत्री प्रवीण कुमार निवासी- हिलवाडी (बागपत) एवं संदीप सुपुत्र ब्रह्मपाल निवासी- बच्चन सिंह कॉलोनी (मु०नगर) को समाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क द्वारा चलाये जा रहे, पौधा रोपण अभियान के चरण “विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार” अभियान के तहत आँखें के पर्यावरण संरक्षक मास्टर राकेश सरोहा, एडवोकेट रवि कुमार एवं समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने पौधा भेंटकर नव दम्पति को शादी की प्रत्येक वर्षगाँठ पर पौधा रोपण करने का संकल्प दिलाया।
समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने मंडप में उपस्थित सभी व्यक्तियों से पवित्र अवसरों पर पौधा रोपण की अपील करते हुए कहा हम अपने जीवन में प्रकृति से बहुत कुछ लेते है। आवश्यक व अनावश्यक रूप से प्रकृति का दोहन कर पर्यावरण को प्रदूषित भी करते है। लेकिन चिन्तन का विषय है कि हमने प्रकृति को दिया क्या है? क्या प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हमारा कोई नैतिक कर्तव्य नहीं है? मास्टर राकेश सरोहा ने कहा हमें भी पेड़-पौधों का रोपण कर, प्रकृति को कुछ लौटाने का प्रयास करते हुए, अपने नैतिक कर्तव्यों को निर्वाह करना चाहिए।
इस अवसर पर ऊषा देवी, निर्मला देवी, प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार उपाध्याय (उपाध्याय समाज उ०प्र०), राजबीर सिंह, मांगेराम, मास्टर राकेश सरोहा, एडवोकेट रवि कुमार, ब्रह्मपाल, प्रवीण कुमार, रमेशचन्द्र, दयानंद, श्रद्धानंद, ब्रजवीर सिंह, रविन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, नवीन कुमार , राहुल, मयंक, शुभम, कार्तिक, सत्य काम उपाध्याय,श्री सोहन वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
निजामाबाद तेलंगाना25जून26*B.Tech की पढ़ाई पूरी करने के बाद संजना रेड्डी के सामने एक शानदार करियर था।
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…* 👇