फाजिल्का23मई*18 किलो पोस्त सहित ट्रक चालक सहित तीन गिरफ्तार
अबोहर, 23 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, कल्लरखेड़ा चौकी प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई इकबाल सिंह दौराने गश्त दानेवाला चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी कि हिंदूमलकोट रोड राजस्थान की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्रक को रोककर तलाशी ली तो ट्रक में से 18 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान बाज सिंह पुत्र दलबीर सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र बाज सिंह वासी अलादाद चक तहसील सुलतानपुर लोधी जिला कपूरथला, हरमंदिर सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी पती लक्खो वरियाम तरनतारन के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*