फाजिल्का14मई*दिव्य ज्योति जागृति संस्था ने किया चाय नाश्ते का प्रबंध
जत्थेदार गुरबख्शीश सिंह जामनियां ने पुष्पवर्षा से किया संदीप जाखड़ का स्वागत
अबोहर, 14 मई (शर्मा): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर के नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। विधायक संदीप जाखड़ व उनकी टीम का जत्थेदार गुरबख्शीश सिंह ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई करन बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने कार्यकर्ताओं के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया। आज कंधवाला रोड नहर पर 84वां सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर संस्थान के राजिंद्र सोनी, प्रिंस चावला, प्रदीप कुमार, राजिंद्र प्रजापती ने सभी कार्यकर्ताओं को चाय व नाश्ता वितरित किया। संजय जाखड, दविंद्र सरपंच रामकोट, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, नगर निगम के वार्ड नं. 34 से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत अरोड़ा सोनू, वार्ड नं. 10 के पार्षद अनिल कुमार, डॉ. राजिंद्र गिरधर, वेदप्रकाश अल्ला, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, समाज सेवी राकेश कलानी कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, हरिंद्र बेदी, रेणू बेदी पार्षद वार्ड नं. 23, दया धमीजा, पुष्पा, सुदेश यादव, एमसी गुरमुख, राजकुमार निराणियां डिप्टी मेयर, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, हरप्रीत सिंह बहल, विनय, सुरिंद्र सिंह बहल ने उनका आभार व्यक्त किया। इसके अलावा बृजपाल भी अपनी पोतियों के साथ सफाई अभियान में पहुंचे थे।
फोटो : 2, चाय नाश्ता ग्रहण करते अपनी आभा अपना अबोहर की टीम
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*