फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
फर्रुखाबाद05अक्टूबर23*भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने देश भर में जातिगत जनगणना कराये जाने की मांग की
बिहार में जदयू, राजद सरकार के जातिगत जनगणना के मामले में पीएम मोदी ने गरीबों को बताया था सबसे बड़ी जाति
विपक्षियों पर जातिगत जनगणना कराकर देश को जातियों में बांटने का लगाया था आरोप
अब भाजपा सांसद ने ही पीएम मोदी के बयान को नकारते हुए जातिगत जनगणना की कर डाली मांग
फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जब देश में कितनी गाय हैं कितनी भैंस हैं कितने शेर हैं,कितने ऊंट उनकी गणना हो सकती है तो जातियों की भी जनगणना होनी चाहिए
यह उनका निजी मत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में जातिवाद जनगणना कराए – सांसद मुकेश राजपूत
देशभर में 55% के करीब पिछड़ों की जनसंख्या है जो की सबसे अधिक है- सांसद मुकेश राजपूत
जनपद उन्नाव में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत ने मीडिया से बातचीत में दिया बयान

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 *मरंगा में महिला लाश कांड का 24 घंटे में खुलासा, SP के एक्शन से हिला अपराधियों का नेटवर्क*
कानपुर नगर 10 सितंबर 26**Fake कॉल से 73 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, घंटों ठग ने किया हाउस अरेस्ट*
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी