ब्रेकिंग न्यूज ✍️
*BREAKING
फतेहपुर09अप्रैल25किसान नेता, बेटे और भाई की हत्याः घर के बाहर घेरकर गोलियों से भूना, रास्ते को लेकर हुआ था विवाद…*
*फतेहपुर* में भारतीय किसान यूनियन के नेता, उनके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह बाइक को रास्ता न देने को लेकर उनकी गांव के परिवार से बहस हुई। थोड़ी देर में बहस मारपीट खून-खराबे तक पहुंच गई। हमलावरों ने परिवार को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 20 गोलियां तीनों लोगों को मारी गईं। एसपी धवल जायसवाल ने बताया- फायरिंग में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय और पिंकू सिंह की मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसान यूनियन के लोग भी पहुंच गए हैं। वारदात हथगाम थाना के अखरी गांव की हैं…

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*