प्रयागराज10अगस्त24*आटो चालक की लापरवाही से आधा दर्जन सवारी घायल*
*प्रयागराज।**आटो चालक की लापरवाही से आधा दर्जन सवारी घायल हो गए हैं। डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा घायलों को समय रहते हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घायलों का प्रयागराज जिले के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली चौकी अंतर्गत की है। भरवारी निवासी आफरीन, शाहनवाज, बालकिशन एवं परतोष श्रीवास्तव आटो पर सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही आटो बमरौली चौकी के पास पहुंचा आटो चालक एक कार में आटो को ठोक दिया। आटो सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए बाकि लोगों को हल्की चोटें आई है। कुछ कदम की दूरी पर डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी। डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मी ऋषि कुमार, राकेश कुमार, चालक वीरेंद्र सिंह एवं महिला कांस्टेबल बबली यादव ने घायलों को उपचार हेतु एक निजी हॉस्पिटल एडमिट करा दिया है जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*