प्रयागराज03अक्टूबर23*मंदिर मे लूट के बाद दिव्यांग पुजारी का क़त्ल.. हाथ पैर बांधकर गला घोंटकर ली जान।
मंदिर से कुछ मूर्तियां भी गायब मिली, सीसी कैमरो के जरिये कातिलों को तलाश रही पुलिस
UP : प्रयागराज में एक दिव्यांग पुजारी मणिंद्र मणि त्रिपाठी की मंदिर मे लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। कातिल ने हत्या से पहले उनके हाथ-पैर बांध दिए। आशंका है कि गला घोंट कर पुजारी को मारा गया है। सोमवार सुबह 7 बजे आनापुर पुलिस चौकी के पास राम जानकी मंदिर में उनका शव मिला।अनापुर पुलिस चौकी के पास राम जानकी मंदिर है। इस मंदिर में 48 साल के पुजारी मणिंद्र मणि त्रिपाठी की डेडबॉडी मिली है। पुजारी दोनों पैर से दिव्यांग थे। चल नहीं सकते थे। वह मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले थे। करीब 25 साल से वह इस मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। साथ ही मंदिर की देखभाल भी करते थे।सोमवार सुबह आस-पड़ोस के लोगों को मंदिर परिसर में पुजारी नहीं दिखे। लोगों ने मंदिर के अंदर जाकर देखा, तो उनकी लाश मिली। अंगौछे से उनके हाथ-पैर बंधे थे। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस आस-पास के CCTV को खंगाल रही है। मंदिर से कुछ मूर्ति भी गायब मिली।
More Stories
कानपुर नगर9अगस्त25*हाई सिक्योरिटी के बावजूद कानपुर जेल से कैदी हुआ फरार*
रोहतास9अगस्त25*थानाध्यक्ष को धमकाने वाला नकली IPS गिरफ्तार; फर्जी NSG कमांडो भी गिरफ्तार*
कौशांबी8अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कौशांबी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें