प्रयागराज02नवम्बर*बंद तहसील फरीयादी मायूस किसानों के हित में तहसील खोलना नितान्त आवश्यक–राजेश पाण्डेय
प्रयागराज कोरांव तहसील में अधिवक्ता संघ द्वारा तालाबंदी की गई है जिससे किसानों व फरियादियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है आय जाति निवास तथा भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है पीड़ित किसान अधिकारियों के अभाव में कोई भी आदेश नहीं करा पा रहे है जिससे उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के मंडल उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि जहां एक तरफ डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर की कमर तोड़ महंगाई ने किसानों के नाक में दम कर रखा है वही पर लगातार लगभग 15 दिन के आसपास से तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी कोरांव एवं तहसीलदार कोरांव को चेंबर में न बैठने से आम किसान को छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों तक फरियादी फरियाद करते थे वह पूर्ण रुप से बंद है लगभग 50 किलोमीटर की दूरी से किसान साइकिल मोटरसाइकिल पैदल चलकर तहसील मुख्यालय पहुंचता है तो ताला बंद देखकर किसान के चेहरे पर मायूसी छा जाती है उपरोक्त समस्याओं को देखते हुए तत्काल तहसील खुलवा कर किसानों के धान का पंजीयन जैसी अन्य सुविधाओं को किसानों तक पहुंचाया जा सके कोर्ट बंद होने के कारण दाखिल खारिज अन्य समस्याएं भी बनी हुई है आज किसान दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है अगर तत्काल तहसील नहीं खूलवाइ गई तो किसान मजदूर आंदोलन के लिए बिवस हो जाएगा
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*