प्रयागराज 25 मार्च *प्रयागराज पंहुची अभिनेत्री रश्मिका ने फैंस के उत्साह को देख बोलीं- इट्स अमेजिंग।
प्रयागराज पहुंची पुष्पा फेम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बोलीं, वह पहली बार प्रयागराज आई हैं, फैंस के उत्साह को देखकर उन्होंने कहा इट्स अमेजिंग, अभिनेत्री रश्मिका को देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित दिखे|
अभिनेत्री रश्मिका ने कहा कि यह गंगा किनारे का शहर है प्रयागराज अमिताभ बच्चन सर का शहर है यहां बहुत कुछ खास है अभिनेत्री ने कहा कि इस शहर के युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है इस दौरान फैंस की डिमांड पर उन्होंने तेरी झलक अशरफी गीत पर डांस भी किया|
सिविल लाइंस में एक निजी कार्यक्रम में आईं अभिनेत्री रश्मिका ने अपनी पुष्पा-दो समेत अन्य फिल्मों का जिक्र भी किया, लगभग एक घंटे बाद वह मुंबई लौट गईं|

More Stories
बाराबंकी 12 मार्च 26*बाराबंकी कोर्ट ने Fraud के मामले में 7 साल की सजा और 30 हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया,
जोधपुर 12 मार्च 26*राजस्थानी भाषा की पहली महिला उपन्यासकार आगरा में सम्मानित
जोधपुर 12 मार्च 26*जोधपुर में गूंजेगा गीता ज्ञान, भारत समन्वय धाम में शुरू होगा विशेष अभियान