प्रतापगढ़18अक्टूबर25*रोशन तिवारी बने ग्राम पंचायत अधिकारी, शुभचिंतकों ने दी बधाई*
मदाफरपुर (प्रतापगढ़)*पट्टी तहसील क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी राजकुमार तिवारी के पुत्र रोशन तिवारी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) पद प्राप्त किया है।
परिजनों के अनुसार, रोशन तिवारी वर्तमान में बिहार प्रदेश में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने नौकरी के साथ-साथ मेहनत और लगन से तैयारी करते हुए यह सफलता हासिल की।
उनकी उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विनय राय, उदयभान सिंह, अप्पू सिंह, सुभाष तिवारी, अनिल तिवारी, कप्तान तिवारी, डिप्टी खान और अकबर खान सहित कई शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
कानपुर नगर 21 अप्रैल 26*राधन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पर जानलेवा हमला।
लखनऊ 21 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
वाराणसी 21 अप्रैल 26*वाराणसी में डायवर्जन: मुख्यमंत्री के आगमन पर एडवाइजरी, इन मार्गों पर जाने से पहले पढ़ लें खबर*