February 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली २८ दिसंबर २५ * PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में दी नसीहत। .

प्रतापगढ़16दिसम्बर 25**अतुल जी महाराज की अगुवाई में निकली भव्य कलश यात्रा*

प्रतापगढ़16दिसम्बर 25**अतुल जी महाराज की अगुवाई में निकली भव्य कलश यात्रा*

बाबागंज विकासखंड अंतर्गत झींगुर ग्राम पंचायत में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन ने मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर श्री राम चंद्र जी का जय घोष करते रहे।

बाबागंज विकासखंड अंतर्गत झींगुर भगवन तिराहा पर धर्मार्थ श्री सीताराम नाम सेवाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया गया है।

जिसके चलते मंगलवार को कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य अतुल जी महाराज की अगुवाई में श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

ट्रस्ट की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर अपनी आस्था को प्रदर्शित कर रहे थे।यह श्री राम कथा दिनांक 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगी।

इस दौरान धर्मार्थ श्री सीताराम नाम ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक पांडेय,राधेश्याम तिवारी,रामबदन पांडेय,त्रिभुवन नाथ पांडेय,महेंद्र पांडेय, सुनील द्विवेदी,संतोष मिश्रा,श्री राम तिवारी,विनीत द्विवेदी,प्रशांत त्रिपाठी, विनीत द्विवेदी,मोहित मिश्रा, प्रिंसू तिवारी,जयेंद्र भूषण,अरविंद तिवारी,अनुज,आशीष द्विवेदी,झिंगुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar