प्रतापगढ़12जून26*:ग्रेट निकोबार संरक्षण हेतु कांग्रेस का जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान जारी. लोग बढ़ चढ़ कर ले रहे हैं हिस्सा*…
नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी द्वारा ग्रेट निकोबार को कॉर्पोरेट लूट से बचाने, प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत अम्बेडकर चौराहे पर डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के समक्ष हस्ताक्षर अभियान एवम जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित के इस अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवम जिला उपाध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि, “ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि देश की प्राकृतिक धरोहर है।
इसे कॉर्पोरेट हितों की भेंट चढ़ाने का प्रयास पर्यावरण,
जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
भाजपा सरकार एक ओर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है,
वहीं दूसरी ओर बड़े कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को सौंपने का कार्य कर रही है।
यह सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।
कांग्रेस पार्टी प्रकृति, पर्यावरण और जनहित की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।”
ग्रेट निकोबार को बचाने का यह अभियान केवल हस्ताक्षर तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का एक व्यापक जनआंदोलन है।
कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।”
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,महेंद्र शुक्ला,मासूम हैदर,काशी नारायण मिश्र, प्रेम शंकर द्विवेदी, इन्द्रानंद तिवारी, अंजली उपाध्याय,खुशी यादव,चंद्रनाथ शुक्ला, रामरतन तिवारी,डॉ दीपक शुक्ला,अमित पाण्डेय, सुरेश मिश्र, शुभम मिश्र,विजय प्रताप त्रिपाठी, केके शुक्ला, अश्वनी उपाध्याय, आशिक अली, रविंद्र मिश्रा, नूर आलम,देवमणि पांडेय, पृथ्वीराज गौतम, रामधन यादव, कपिल ओझा, कृष्ण कुमार पांडेय, रवि प्रताप सिंह, मुकेश यादव, रामबरन कोरी, बैजनाथ यादव, अवनीश कुमार शुक्ल, आशीष शुक्ल,पारस, विजय, राजेश,अनिल कुमार मिश्र, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कोलकाता12जून26* तृणमूल कांग्रेस की यह महिला नेता बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं के घर पर सफेद साड़ी देती थी
देहरादून12जून26*सप्ताहांत से पहले ही मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया।
लखीमपुर खीरी12जून26* बाबा लिलौटीनाथ धाम के विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण