प्रतापगढ़ 5दिसम्बर 25*शादी में शामिल होने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
कुंडा/प्रतापगढ़। खुशियों भरी शाम पलभर में मातम में बदल गई, जब कुसुवापुर की ओर जा रहे तीन युवकों की दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ौवा पुल के पास खनवारी–कुसुवापुर मार्ग का है। जानकारी के अनुसार कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मौली गांव निवासी 16 वर्षीय सागर गौतम अपने पड़ोसी लकी गौतम के साथ ननिहाल बहादुर का पुरवा गया था और वहीं से अपनी मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने कुसुवापुर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अदलाबाद, नवाबगंज निवासी 20 वर्षीय गोलू की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि सागर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि लकी और गोलू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी संग्रामगढ़ भिजवाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और विलाप करते हुए वे मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
नई दिल्ली 19 अप्रैल 26*’60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अहम निर्देश
लखनऊ 19 अप्रैल 26*आधी आबादी के मन मे विपक्ष के इस नारी विरोधी आचरण के बारे में भारी आक्रोश है – CM
हरदोई19 अप्रैल 26*रुपए मांगने पर जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को मारी गोली, पुलिस पर लापरवाही का आरोप,