पूर्णिया8मई26*14 मई को पूर्णिया में ‘हवाई हमला व ब्लैकआउट’ की मॉक ड्रिल,
सायरन बजते ही गुल हो जाएगी पूरे शहर की बिजली
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार । केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 14 मई को पूर्णिया जिले में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट की वृहद मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
केंद्र सरकार के आदेश पर साल में दो बार होने वाली इस अर्द्धवार्षिक मॉक ड्रिल का आयोजन बिहार के छह सिविल डिफेंस जिलों- पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में किया जा रहा है। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय नोडल एजेंसी है और तैयारियां आपदा प्रबंधन विभाग की निगरानी में हो रही हैं।
*सायरन के साथ होगा ब्लैकआउट:* मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र की बत्तियां बंद कर ब्लैकआउट किया जाएगा। इसके लिए विद्युत विभाग से विशेष समन्वय किया गया है। आपातकाल के विभिन्न परिदृश्यों का सजीव मंचन और बचाव कार्य का प्रदर्शन होगा।
*सभी विभागों की होगी परीक्षा:* इस अभ्यास में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस, होमगार्ड, रेड क्रॉस सोसाइटी और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल और रिस्पांस टाइम का आकलन होगा।
*प्रशासन की अपील- न घबराएं:* जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि 14 मई को सायरन बजने, अचानक बिजली कटने या आपातकालीन वाहनों की आवाजाही देखकर घबराएं नहीं। यह कोई वास्तविक आपात स्थिति नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने की मॉक ड्रिल है। अफवाहों से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

More Stories
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*
हरिद्वार10.08.2026*दिनांक 01.09.2026 की रामलीला चाउन्ड दिल्ली चलें
देहरादून10अगस्त26*उत्तराखंड में 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 120 सड़कें अभी भी बंद*