पूर्णिया27 सितंबर 26*30 पार लोगों के दिल की धड़कन पर पहरा, 35 हजार से ज्यादा लोगों की हुई ईसीजी जांच
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया, 27 सितंबर।* 30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों में हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए पूर्णिया जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल शुरू की है। जिले के सभी प्रखंडों के अस्पतालों में 30 वर्ष से ऊपर के सामान्य लोगों की नियमित हृदय जांच की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2025 से सितंबर 2026 तक जिले में कुल 35 हजार 213 लोगों की ईसीजी जांच की जा चुकी है।
*सभी प्रखंड अस्पतालों में एक्टिव है ईसीजी मशीन*
सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि 30 की उम्र के बाद सभी लोगों को साल में एक बार दिल की जांच जरूर करानी चाहिए। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों के अस्पतालों में ईसीजी मशीन संचालित की जा रही है। इस मशीन से हृदय गति की जांच कर हृदय संबंधी परेशानी की पहचान की जाती है और ग्रसित मरीजों को तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
*ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच*
जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि व्यस्त जीवनशैली के कारण 30 के बाद हृदय गति में समस्या हो सकती है। सीने में दर्द, घबराहट, धड़कन का तेज या धीमा होना, सांस फूलना, चक्कर आना, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और लंबे समय से धूम्रपान करने वाले लोगों को तुरंत जांच करानी चाहिए। समय पर जांच से व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है।
*13 महीनों में 35 हजार जांच का रिकॉर्ड*
डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास ने बताया कि अगस्त 2025 से 26 सितंबर 2026 तक 35,213 जांचें हुई हैं। अगस्त 2025 में 03, सितंबर में 34, अक्टूबर में 219, नवंबर में 449, दिसंबर में 1,262, जनवरी 2026 में 1,904, फरवरी में 2,362, मार्च में 2,707, अप्रैल में 3,705, मई में 3,462, जून में 4,981, जुलाई में 5,720, अगस्त में 4,939 और 26 सितंबर तक 3,466 लोगों की जांच की गई है। जांच में ग्रसित पाए गए मरीजों को तत्काल उपचार देकर स्वस्थ जीवन का लाभ दिया जा रहा है।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26*10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा*
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*