September 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया27 सितंबर 26*सांसद पप्पू यादव का संवेदनशील दौरा, बड़हरा कोठी-बनमनखी में शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस

पूर्णिया27 सितंबर 26*सांसद पप्पू यादव का संवेदनशील दौरा, बड़हरा कोठी-बनमनखी में शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस

पूर्णिया27 सितंबर 26*सांसद पप्पू यादव का संवेदनशील दौरा, बड़हरा कोठी-बनमनखी में शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शनिवार को बड़हरा कोठी और बनमनखी प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचे। उन्होंने हाल ही में अपने परिजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और मानवीय मदद के तहत आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

*सहसौल में विधवाओं को दी 40 हजार की मदद*

बड़हरा कोठी प्रखंड के मुल्किया पंचायत अंतर्गत सहसौल गांव वार्ड-04 में सांसद ने सड़क हादसे और लंबी बीमारी से पति खो चुकी चार महिलाओं खुर्शीदा खातून, रिजवाना खातून, तरन्नुम खातून और रिफत परवीन के परिवारों से मुलाकात की। पप्पू यादव ने चारों परिवारों को 10-10 हजार रुपये यानी कुल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

*सर्पदंश और ठनका से मौत पर जताया दुख*

इसी दौरान हल्दीवाड़ी गांव वार्ड-01 में पुलो देवी के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश मंडल की सर्पदंश से मौत पर परिजनों को 10 हजार रुपये की मदद दी। वहीं लतराहा पंचायत के हल्दीबाड़ी गांव में मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि कौशल यादव के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बनमनखी के भित्ता टोला रमजानी गांव वार्ड-10 में मो. सज्जाद के 21 वर्षीय बेटे मो. शाकिब की ठनका गिरने से हुई मौत पर भी परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता दी।

*दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं*

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि दुख और संकट की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उनके इस दौरे से पीड़ित परिवारों को काफी संबल मिला है।

Taza Khabar