पूर्णिया बिहार 31 अक्टूबर26 *पूर्णिया में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की 151वीं जयंती, महापौर और अमनौर विधायक ने किया माल्यार्पण*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / पूर्णिया के पटेल चौक, भट्ठा बाजार में शनिवार को पटेल विचार मंच की ओर से भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर विभा कुमारी और विशिष्ट अतिथि अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल शामिल हुए। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो ने की। अतिथियों ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
*महापौर बोलीं – पटेल का जीवन एकता की प्रेरणा*
महापौर विभा कुमारी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
*विधायक मंटू पटेल ने कहा – आधुनिक भारत के शिल्पकार थे सरदार*
अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। देश की एकता को मजबूत बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। युवाओं को उनके मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए।
*हर साल मनाता है विचार मंच – श्रीप्रसाद महतो*
मंच के अध्यक्ष श्रीप्रसाद महतो ने कहा कि मंच हर साल जयंती मनाकर पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाता है। उनका जीवन भाईचारा और संगठन की शक्ति का संदेश देता है।
समारोह में रुपौली मुख्य पार्षद निरंजन मंडल, संयोजक डॉ. राजराजेश्वरी शरण, सच्चिदानंद राय, पंकज भगत, वार्ड पार्षद स्वपन घोष, राकेश राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
उन्नाव 31 अक्टूबर 26*शिव दीप शिव महापुराण कथा में उमड़ पड़ा शिवभक्तों का हुज़ूम, आयोजकों और प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं
पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* बर्फीली वादियों में एडवेंचर का सुनहरा मौका:
कौशाम्बी 31 अक्टूबर 26*यातायात नियमों की अनदेखी छोटी-छोटी लापरवाहियां बनती है गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण–डीएम*