पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर26 *कोसी स्नातक मतगणना को लेकर DM ने कसी कमर, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया।* 06 कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाची पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने रविवार को जिला स्कूल पूर्णिया परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भवन में बनाये गये स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का भौतिक निरीक्षण किया।
*सुरक्षा और व्यवस्था का लिया जायजा*
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतगणना हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मतगणना में लगने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, प्रत्याशियों, उनके एजेंटों और प्रतिनिधियों के प्रवेश, निकास, बैठने और वाहन पार्किंग की व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के बैठने के लिए की जा रही तैयारियों का भी अवलोकन किया।
*समय पर तैयारी पूरी करने का दिया निर्देश*
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी करने का सख्त निर्देश दिया। इस दौरान वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांगों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर ठगी करने वाले गैंग का अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाईकिल व 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा तथा चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*