November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 27 नवंबर26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल छिनतई गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 27 नवंबर26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल छिनतई गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 27 नवंबर26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल छिनतई गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार*

*सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, छीना गया मोबाइल और बाइक बरामद*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया / मरंगा थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनकर भागने वाले गिरोह पर पूर्णिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से छीना गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

*क्या है पूरा मामला?*

24 नवंबर 26 को रूपेश मिश्रा ने मरंगा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया है। इस मामले में मरंगा थाना कांड संख्या 478/26 दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

*सीसीटीवी ने खोली पोल*

टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज के आधार पर बदमाशों और उनकी बाइक नंबर BR 11 BS 0843 की पहचान हुई। इसी सुराग पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को धर दबोचा।

*कौन हैं गिरफ्तार बदमाश?*
गिरफ्तार तीनों बदमाश मरंगा बिंद टोला थाना मरंगा जिला पूर्णिया के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने और भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है।

*क्या-क्या बरामद हुआ?*

पुलिस ने इनके पास से 1 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है।

*छापेमारी दल में कौन-कौन था?*

इस पूरी कार्रवाई में एसडीपीओ सदर-1 श्री अभिनव परासर, मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार, अपर थानाध्यक्ष अनंत राम, रिजवानुल्लाह, राहुल कुमार झा और सशस्त्र बल शामिल था।

Taza Khabar