November 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*अख्तरुल इमान के बयान का कस्बा में हुआ स्वागत, समाजसेवी अब्दुल मतीन ने किया समर्थन*

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*अख्तरुल इमान के बयान का कस्बा में हुआ स्वागत, समाजसेवी अब्दुल मतीन ने किया समर्थन*

पूर्णिया 24 नवम्बर 26*अख्तरुल इमान के बयान का कस्बा में हुआ स्वागत, समाजसेवी अब्दुल मतीन ने किया समर्थन*

*कुरान-हदीस की रोशनी में बिल्कुल दुरुस्त है विधायक का बयान, देशवासियों को करना चाहिए सलाम*

*पर्दे पर बेबाकी से बोले विधायक, अब्दुल मतीन बोले – सेल्यूट के हकदार हैं अख्तरुल इमान*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णिया बिहार एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल इमान के विवादित बयान पर जहां एक तरफ सियासी बवाल मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ अब उनके समर्थन में भी आवाजें उठने लगी हैं। पूर्णिया जिले के कस्बा के जाने-माने समाजसेवी अब्दुल मतीन ने अख्तरुल इमान के बयान का खुलकर स्वागत किया है उन्होंने कहा है कि विधायक ने जो कहा है, वो बिल्कुल सही कहा है और तमाम देशवासियों को उनके बयान का स्वागत करना चाहिए

अब्दुल मतीन ने कहा कि कुछ लोग विधायक के बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं, जबकि उन्होंने समाज को आईना दिखाने का काम किया है

*कुरान और हदीस की रोशनी में दुरुस्त है बयान*

समाजसेवी अब्दुल मतीन ने कहा कि अख्तरुल इमान ने जो बयान दिया है, वो कुरान और हदीस की रोशनी में बिल्कुल दुरुस्त है, पर्दे के बारे में इस्लाम में जो हुक्म है, विधायक ने उसी को सामने रखा है, इसमें किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाली कोई बात नहीं है, बल्कि समाज को सही रास्ते पर लाने की कोशिश की गई है,

*पर्दे पर बेबाकी से बोले विधायक*

अब्दुल मतीन ने कहा कि अख्तरुल इमान जो अमौर के विधायक हैं और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं, वो बहुत ही बेबाक हैं। उन्होंने पर्दे से मुताल्लिक बहुत ही बेहतर बयान दिया है, आज के दौर में जब लोग दिखावे की तरफ भाग रहे हैं, तब किसी का इतनी हिम्मत से सच बोलना बड़ी बात है,

*देशवासियों को करना चाहिए स्वागत*

अब्दुल मतीन ने कहा कि मैं ही नहीं, तमाम देशवासियों को उनके बयान का स्वागत करना चाहिए, उन्हें सेल्यूट करना चाहिए, उन्हें सलाम करना चाहिए, उन्होंने बहू-बेटियों के सम्मान और पर्दे की अहमियत को समझाया है, समाज को इस पर गुस्सा करने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए,

*कस्बा में चर्चा का विषय बना बयान*

अब्दुल मतीन के इस बयान के बाद कस्बा समेत पूरे पूर्णिया जिले में यह मुद्दा और गरमा गया है, एक तरफ विरोध हो रहा है, तो दूसरी तरफ समर्थन भी मिल रहा है, अब लोगों का कहना है कि विधायक के बयान पर बहस के बजाय समाज को इसके असल मकसद को समझना चाहिए,

Taza Khabar