पूर्णिया 28 फरवरी 26*पूर्णिया में बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की शुरुआत की गई। इस टीकाकरण का उद्देश्य 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाना है।
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि इस टीकाकरण के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्णिया जिला को वाईल्स एचपीवी टीका उपलब्ध कराई गई है। सभी टीका चिन्हित बालिकाओं को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कैम्प आयोजित कर लगाया जाएगा।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि यह टीकाकरण बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे उन्हें गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाया जा सकता है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, एसीएमओ डॉ आर पी मंडल, डीआईओ डॉ विनय मोहन, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, डीएम&ई, आईडीएसपी, डीपीसी, एसएमसी, आरआरटी, एस्पिरेशनल कन्सलटेन्ट, भीसीसीएम, जेएसआई, बीएमसी, एफएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी और अपने परिजनों के साथ बालिकाएं उपस्थित रही।
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि 9 से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं को भविष्य में ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। सम्पूर्ण एचपीवी टीकाकरण से बालिकाएँ भविष्य में ग्रीवा कैंसर ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकेंगी और सामान्य जीवनयापन का लाभ उठा सकेंगी।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*