पूर्णिया बिहार7नवंबर26* पूर्णिया के हर पंचायत में खुलेगा विधिक सहायता क्लिनिक: 20 नवंबर तक स्थापना का लक्ष्य, DLSA सचिव ने प्रखंड पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णिया।* बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पूर्णिया के आदेश पर जिले की हर ग्राम पंचायत में विधिक सहायता क्लिनिक खोलने की तैयारी तेज हो गई है। कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया ने 20 नवंबर तक सभी पंचायतों में पंचायत सचिवों के समन्वय से क्लिनिक की स्थापना और संचालन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।
इसी को लेकर आज दिनांक 6 नवंबर को सचिव सुनील कुमार क्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
*14 प्रखंडों के अधिकारी बैठक में रहे मौजूद*
शहीद सुनील कुमार ने बतायाकी इस बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पूर्णिया पूर्व, के. नगर, डगरुआ, बायसी, बैसा, अमौर, श्री नगर, कसबा, जलालगढ़, बनमनखी, बी. कोठी, धमदाहा, रुपौली और भवानीपुर प्रखंड के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी को अपने-अपने प्रखंड की पंचायतों में तय समय पर क्लिनिक शुरू कराने की जिम्मेदारी दी गई।
*गांव में ही मिलेगा मुफ्त कानूनी हक*
बैठक में विधिक सहायता क्लिनिक की स्थापना, संचालन और लोगों तक कानूनी जागरूकता पहुंचाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस पहल से ग्रामीणों को अपने पंचायत में ही मुफ्त कानूनी सलाह, सरकारी योजनाओं की जानकारी और न्याय तक पहुंच आसान हो सकेगी।
More Stories
कुशीनगर 7 नवम्बर 26*BJP नेत्री पूनम जायसवाल के विवादित बयान से मचा हड़कंप, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप
प्रयागराज 7 नवम्बर 26*अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या…
हरिद्वार 7 नवम्बर 26*श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट में धूमधाम से मनी हनुमान जयंती, गूंजे जयकारे