October 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* बर्फीली वादियों में एडवेंचर का सुनहरा मौका:

पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* बर्फीली वादियों में एडवेंचर का सुनहरा मौका:

पूर्णिया बिहार31अक्टूबर26* बर्फीली वादियों में एडवेंचर का सुनहरा मौका: कुल्लू में 14 नवंबर से लगेगा 5 दिवसीय फैमिली एडवेंचर कैंप, मात्र 20 हजार में पूरा परिवार*

*पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार*

पूर्णिया बिहार / घूमने-फिरने और एडवेंचर के शौकीन परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Youth Hostels Association of India (YHAI) द्वारा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में फैमिली एडवेंचर कैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 14 नवंबर 2026 से शुरू होगा, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ों, रोहतांग पास और मनाली की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

*4 रात 5 दिन का पैकेज, रिपोर्टिंग कुल्लू-मनाली*

यह कैंप 4 नाइट और 5 डे का होगा। कैंप का रिपोर्टिंग पॉइंट कुल्लू-मनाली रखा गया है। आयोजकों के अनुसार इस कैंप में परिवार को टेंटेड स्टे (शेयर्ड एकोमोडेशन) की सुविधा दी जाएगी। बर्फ पर एक्टिविटी, कैंप फायर और पहाड़ी एडवेंचर का पूरा आनंद मिलेगा। यह कैंप बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

*मात्र 20 हजार में पूरे परिवार के लिए पैकेज*

इस पूरे एडवेंचर कैंप की फीस मात्र 20,000 रुपये प्रति परिवार रखी गई है। इस पैकेज में खाने-पीने की सुविधा और टेंट में रहने की व्यवस्था शामिल है। YHAI का यह कैंप हर साल काफी लोकप्रिय रहता है, जिसमें देशभर से परिवार शामिल होते हैं।

*रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन*

कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इच्छुक परिवार http://www.yhaindia.org पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7827999000 और 8802312807 पर संपर्क किया जा सकता है। सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्द रजिस्ट्रेशन कर अपना स्थान सुरक्षित करें।

Taza Khabar