August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार3जुलाई26* नेवालाल चौक फायरिंग कांड का खुलासा, SIT-DIU की त्वरित कार्रवाई में 4 अपराधी गिरफ्तार,‌

पूर्णिया बिहार3जुलाई26* नेवालाल चौक फायरिंग कांड का खुलासा, SIT-DIU की त्वरित कार्रवाई में 4 अपराधी गिरफ्तार,‌

पूर्णिया बिहार3जुलाई26* नेवालाल चौक फायरिंग कांड का खुलासा, SIT-DIU की त्वरित कार्रवाई में 4 अपराधी गिरफ्तार,‌

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णिया बिहार ,पूर्णिया से इस वक्त की एक बड़ी खबर, 23 जुलाई 2026 की रात्रि को थाना मरंगा क्षेत्र अंतर्गत नेवालाल चौक के पास एक चाय दुकान पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात का पूर्णिया पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस हमले में शुभम कुशवाहा, पिता अमरेन्द्र कुशवाहा और सागर कुमार, पिता बलदेव प्रसाद मेहता, दोनों निवासी शांति नगर ततमा टोली, वार्ड संख्या 24 गंभीर रूप से घायल हो गए थे,
इस संबंध में आवेदक अमरेन्द्र कुमार कुशवाहा, पिता सुखदेव कुमार मेहता के लिखित आवेदन पर मरंगा थाना में कांड संख्या _277/26, दिनांक 24 जुलाई ‌2026_ धारा _126(2) / 109(1) / 61(2) बी,एन,एस, एवं 27 आर्म्स एक्ट_ के तहत 12 नामजद एवं 5-6 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था,

*SIT और DIU की संयुक्त कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार*
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल _SIT_ का गठन किया गया। SIT टीम और जिला आसूचना इकाई _DIU_ ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल चार शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों में _देव यादव उर्फ देवाशीष कुमार_, पिता गुड्डू यादव, निवासी कुस्थन, थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा, _राजदीप कुमार_, पिता कुलदीप मेहता, निवासी सुकेला, वार्ड नंबर 9, थाना भरगामा, जिला अररिया, _श्याम कुमार यादव उर्फ श्याम बिहारी_, पिता बालकृष्ण यादव, निवासी कांप बलिया, वार्ड नंबर 4, थाना मोहनपुर, जिला पूर्णिया और _गौरव कुमार_, पिता जय यादव, निवासी शिशवा, थाना रघुवंशनगर, जिला पूर्णिया शामिल हैं

*एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सफलता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। शेष बचे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डॉक्टर सुमन ने कहा कि पूर्णिया पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जिले में किसी भी सूरत में शांति और कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है,

Taza Khabar