पूर्णिया बिहार23जून25* Anti-Drug Awareness Week के प्रथम दिन एसपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी निकाली गई
पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। पूर्णियां पुलिस नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाते हुए कई जागररूता कार्यक्रम अयोजित किये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई । जहां पूर्णियां पुलिस के द्वारा नशा के विरुद्ध कई तरह के नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया । इस बीच पुलिस अधीक्षक महोदिया स्वीटी सहरावत ने एंटी ड्रग अवार्नेस वीक के तहत चलाये जा रहें ऑपरेशन प्रहार में शामिल होकर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना की । वही नशा के विरुद्ध जागरूकता के लिए कई तरह के नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । मौके पर एसपी स्वीटी सेहरावत में कहा कि नशा और ड्रग्स के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ऑपरेशन प्रहार को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है । जिसको लेकर शहर के विभिन्न मुख्य मुख्य चौराहो पर नुक्कड नाटक के साथ साथ प्रभात फेरी के माध्यम से लोगो में जागरूकता किया जायेगा । जिसमें यह बताया जाएगा की नशा करने के बाद उसका किस प्रकार लोगों पर दुष्प्रभाव पड़ता है । जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है । इसके मद्देनजर सभी पुलिसकर्मी इसमें शामिल होकर लोगों को जागरूक करेंगे । आगे एसपी ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में यह जागरूकता अभियान शहर के अन्य जगहों पर किया जाएगा । जिसमें डॉक्टरों की टीम भी शामिल होगी । साथ ही स्कूलों में बच्चों के बीच नशा के विरुद्ध जागरूकता फैलाई जाएगी

More Stories
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*
NEW DELHI 30APRAIL 2026*TODAYS TOP NEWS*