पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* 24 अप्रैल से पूर्णिया में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, होगा ‘ज्ञान संगम 2026’_
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार , मंगलवार को नवरतन हाता स्थित करियर प्लस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘ज्ञान संगम 2026’ का पूरा खाका सामने आ गया, सब-हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट के बैनर तले 24 से 26 अप्रैल तक विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परोरा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव होगा,
डॉक्टर रमन ने बताया कि देशभर के लेखक, कवि, शोधार्थी और शिक्षाविद पूर्णिया में जुटेंगे। मकसद है कोसी-सीमांचल की साहित्यिक विरासत को राष्ट्रीय मंच देना और युवाओं को बहुभाषी लेखन से जोड़ना।
विद्या विहार ग्रुप के राजेश मिश्रा ने कहा कि 24 अप्रैल को दीप प्रज्वलन से उत्सव खुलेगा। तीन दिन पैनल चर्चा, कवि सम्मेलन, कथा-गोष्ठी, रिसर्च प्रेजेंटेशन और किताब-कला प्रदर्शनी होगी,
बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन सुमित प्रकाश और जन मन पीपल फाउंडेशन के निदेशक शौर्य रॉय ने भी प्रेस को संबोधित किया। आयोजन को SBI, पावर ग्रिड, ICICI बैंक, IDBI बैंक, INTACH पूर्णिया चैप्टर का सहयोग है।
आयोजकों ने छात्रों, शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों से 24 अप्रैल को VVRS परोरा पहुंचने की अपील की,

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण