पूर्णिया बिहार2जनवरी26* कर्नल अशोक सिंह सेवननिमृत ने माता-पिता की याद में बनवाया स्मृति स्थल,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिमा बिहार : सेवानिवृत कर्नल अशोक कुमार सिंह ने अपने गांव में अपने माता-पिता की याद में एक स्मृति स्थल का निर्माण करवाया है, इस स्मृति स्थल में उनके माता-पिता की मूर्तियां लगाई गई हैं, जिनका अनावरण 2 जनवरी 2026 को किया
गया, इस मौके पर दर्जनों बुद्धिजीवीयों ने भी कर्नल अशोक सिंह के माता-पिता का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया , सेवानिवृत कर्नल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मां का निधन 1 जनवरी 2008 को और पिता का निधन 2 जनवरी 2013 को हुआ था। उन्होंने कहा, मेरी हार्दिक इच्छा थी कि मैं अपने माता-पिता की मूर्ति अनावरण समाज के विशेष अतिथिगण और अपने ग्राम वासियों के समक्ष करूं ,
कर्नल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्री कृष्ण वल्लभ सिंह 37 साल तक शिक्षक के पद पर रहे और फरवरी 1999 में सेवानिवृत हुए। उनकी मां बेहद सीधी साधी और गुणवती महिला थीं, जिन्होंने उनके पिता को पद-पद पर साथ दिया और पूरे परिवार को बांध कर रखने में सहयोग दिया,
कर्नल अशोक कुमार सिंह ने इस अवसर पर अपने दादाजी स्वर्गीय श्री गिरजा प्रसाद सिंह और दादी जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा आज मैं जिंदगी के इस मुकाम पर सिर्फ और सिर्फ अपने माता-पिता के आशीर्वाद और उनके सहयोग से ही पहुंच पाया हूं, इस मौके पर संजय कुमार सिंह ,अनिल कुमार सिंह ,अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार चौरसिया ,नायक तानुक लाल मंडल ,अवधेश कुमार सिंह ,राकेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ,सुबोध सिंह ,लक्ष्मण विश्वास, कुंदन चौरसिया, दिनेश सिंह, रसिक मंडल हरेंद्र नारायण सिंह ,शंकर सिंह ने भी सेवानिवृत कर्नल अशोक सिंह के माता-पिता का दर्शन किया

More Stories
सुल्तानपुर11जुलाई26* पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन;
मथुरा 11 जुलाई 26 क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी द्वारा पुलिस बल के साथ फरह क्षेत्र का पैदल गश्त:-*
लखनऊ11जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*