पूर्णिया बिहार19जुलाई26 *6 घंटे में बड़ा खुलासा: जानकीनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार , जानकीनगर थाना क्षेत्र* में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना प्रकाश में आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और महज *6 घंटे के भीतर* दो आरोपियों को निरुद्ध कर लिया गया।
*मामला दर्ज, गठित हुई विशेष टीम*
इस संबंध में *जानकीनगर थाना कांड संख्या 232/26, दिनांक 18.07.2026* दर्ज किया गया है, यह मामला *धारा 65(2)/70(2) BNS एवं 4/10 पॉक्सो एक्ट* के तहत पंजीकृत किया गया है,
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए *वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया डॉक्टर शौर्य सुमन* के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। एसपी महोदय के आदेश पर *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी* के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस दल में *थानाध्यक्ष जानकीनगर, बाल कल्याण इकाई के पदाधिकारी* और महिला-पुरुष पुलिस बल को शामिल किया गया,
*तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी*
छापेमारी दल ने घटनास्थल को तत्काल सुरक्षित कर *तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों* का संकलन किया, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घटना में शामिल *दो विधि-विरुद्ध बालकों* को हिरासत में ले लिया,
इसकी जानकारी *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी* ने एक प्रेस वार्ता में दी, उन्होंने बताया कि दोनों को निरुद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, पीड़िता को मेडिकल जांच एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है,
*पुलिस का सख्त रुख*
एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में *जीरो टॉलरेंस* की नीति अपनाई जाएगी, ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है,

More Stories
लखनऊ21जुलाई26*सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर।
लखनऊ21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………
पूर्णिया बिहार21जुलाई26* बिजली का तार काटते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत*