पूर्णिया बिहार 19 जुलाई26 दीप जलाकर महापौर विभा कुमारी ने किया “सरस्वती विद्या निकेतन” का शुभारंभ,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* शिक्षा के क्षेत्र में पूर्णिया के लिए *रविवार* का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। शहर के प्रतिष्ठित *जिला स्कूल परिसर* में *551वां सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय)* का भव्य शुभारंभ *महापौर विभा कुमारी* ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह उल्लास, गरिमा और गौरव के माहौल में संपन्न हुआ।
*एनसीसी कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर*
कार्यक्रम की शुरुआत *एनसीसी कैडेट सार्जेंट अंकित कुमार, एनसी ऑफिसर पवन कुमार विश्वास* और उनकी पूरी टीम द्वारा महापौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत-अभिनंदन से हुई। इसके पश्चात कैडेट्स ने महापौर को *गार्ड ऑफ ऑनर* देकर सम्मानित किया। अनुशासित मार्च और सलामी ने पूरे समारोह में देशभक्ति का भाव भर दिया।
*”शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत” – महापौर*
उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि आज का दिन केवल पूर्णिया के लिए नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए *ऐतिहासिक और गौरव का क्षण* है। जिले का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित *जिला स्कूल अब “सरस्वती विद्या निकेतन”* के रूप में नई पहचान के साथ शिक्षा में क्रांति का सूत्रपात कर रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह विद्यालय विद्यार्थियों को *गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा* प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में ऐसे आदर्श विद्यालयों की स्थापना से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।
*सरकार की पहल की सराहना*
महापौर ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए *बिहार सरकार और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी* के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी प्रखंडों में महाविद्यालयों की स्थापना का निर्णय विशेषकर *बालिका शिक्षा को बढ़ावा* देने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।
महापौर ने आगे कहा कि पूर्णिया की पहचान हमेशा से शिक्षा और संस्कार की रही है। उन्हें पूर्ण भरोसा है कि सरस्वती विद्या निकेतन से निकलने वाले छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट शिक्षा और सुदृढ़ चरित्र के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
*शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ समारोह*
कार्यक्रम के अंत में महापौर ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने माँ सरस्वती से प्रार्थना की कि यह विद्यालय निरंतर प्रगति कर शिक्षा और संस्कार का नया मानदंड स्थापित करे।

More Stories
भागलपुर19जुलाई26*बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध,
भागलपुर19जुलाई26*कहलगांव रेलवे स्टेशन के बाहर फूड वैन का हुआ शुभारंभ
मथुरा 19 जुलाई 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को कुल 392 ग्राम अवैध गाँजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*