पूर्णिया बिहार17मई26* किशनगंज BLO विवाद पर कांग्रेस का पलटवार,
अली अहमद खान बोले- ‘विधायक इस्तीफा देकर लड़ें चुनाव’*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया*प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष, अली अहमद खान ,बांग्लादेशी वोट वाले बयान को बताया समाज तोड़ने की साजिश_
विधायक गोपाल अग्रवाल के पत्र पर सियासी घमासान, कहा- ‘वो भी उन्हीं वोटों से जीते हैं’
किशनगंज में BLO को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब पूर्णिया तक पहुंच गई है। विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्णिया जिलाध्यक्ष अली अहमद खान ने आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पर तीखा हमला बोला, किशनगंज जिले में BLO पद पर कार्यरत शिक्षकों को हटाने की मांग पर सियासत गरमा गई है। विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि आरक्षण से नियुक्त कुछ शिक्षकों ने बीते वर्षों में कथित तौर पर बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए ऐसे BLO को तुरंत हटाने की मांग की थी।
इसी पत्र पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्णिया जिलाध्यक्ष अली अहमद खान ने आज अपने निवास स्थान पर प्रेस वार्ता की। अली अहमद खान ने विधायक को खुली चुनौती देते हुए कहा, _अगर विधायक गोपाल अग्रवाल को लगता है कि बांग्लादेशी वोटरों के दम पर चुनाव जीते जाते हैं, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और फिर दोबारा चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए,
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अली अहमद खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि _”विधायक गोपाल अग्रवाल खुद उन्हीं वोटों के सहारे विधानसभा पहुंचे हैं जिन पर आज सवाल उठा रहे हैं।”_ उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सिर्फ चुनावी राजनीति से प्रेरित हैं और समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं,
कांग्रेस नेता ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता जरूरी है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर एक खास समुदाय को निशाना बनाना गलत है। _”आरक्षण से आए शिक्षकों पर सवाल उठाना दलित-पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का अपमान है। BLO के रूप में शिक्षक चुनाव आयोग के निर्देश पर काम करते हैं, न कि किसी पार्टी के इशारे पर,
वहीं भाजपा और विधायक समर्थकों का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाना गलत नहीं है। मामले को लेकर सीमांचल की राजनीति गरमा गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है,
अली अहमद खान ने कहा कि सीमांचल की जनता समझदार है। चुनाव से पहले ऐसे मुद्दे उठाकर ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता सब जानती है, हम चुनाव आयोग से मांग करेंगे कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो,

More Stories
भागलपुर3जुलाई26* एक अपराधकर्मी को 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर3जुलाई26* बजरंग कुमार हत्याकांड का भागलपुर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया सफल उद्वभेदन।
नई दिल्ली3जुलाई26*शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल, ₹3,104 महंगा हुआ गोल्ड; चांदी भी ₹4,504 चढ़ी_*