पूर्णिया बिहार 9 अप्रैल 25* गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना प्रातः गश्ती पदाधिकारी को गश्ती दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विराट मिश्रा, पिता अशोक कुमार मिश्रा, सा० कसबा, थाना मेहरामा, जिला गोड्डा, राज्य झारखंड वर्तमान में कंचन वर्मा, पति ब्रह्मानन्द प्रसाद, सा० शांतिनगर, थाना मधुबनी, जिला पूर्णियाँ के घर में किरायादार रहता है, वह अपने साथ अवैध देशी कट्टा रखे हुए है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू प्रातः गश्ती दल कंचन वर्मा, पति ब्रह्मानन्द प्रसाद, के शांतिनगर, स्थित घर पर पहुँची तो वहाँ एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम विराट मिश्रा बताया। तत्पश्चात विराट मिश्रा के कमरे की विधिवत तलाशी ली गई तो उसके कमरे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। बरामद देशी कट्टा को विधिवत जप्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में मधुबनी थाना पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।
गिरफ्तारी :-
01. विराट मिश्रा, उम्र 22 वर्ष, पिता अशोक कुमार मिश्रा, सा० कसबा, थाना मेहरामा, जिला गोड्डा, राज्य झारखंड, वर्तमान पता शांतिनगर, थाना मधुबनी, जिला पूर्णियाँ।
बरामदगीः-
01. देशी कट्टा-01,
छापामारी टीम के सदस्यः-
01. पु०अ०नि० तुफैल अहमद खाँ,
02. सिपाही/139 रमेश कुमार,
03. सिपाही/789 मोनू कुमार
04. गृह0/9029 छेदी यादव,
05. गृह0/8838 रामचंद्र
साह, सभी थाना मधुबनी।
More Stories
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*
New Delhi 16 October 2026**TODAYS TOP NEWS* from UPAAJTAK news channel