पूर्णिया बिहार 8 मई 26*कल पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत, 18 बेंच तैयार
*मोहम्मद इरफान कामिल**यूपीआजतक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डीवीजन, बिहार*
*पूर्णियां बिहार ।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा 9 मई 2026, शनिवार को सुबह 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा 05.05.2026 को जारी मेमो नं.-1204-1214/2026 के अनुसार पूर्णिया सदर अनुमंडल के लिए 18 बेंचों का गठन किया गया है।
बेंच नं.-01 में डीटीओ ट्रैफिक चालान, बेंच नं.-02 में ट्रैफिक डीएसपी चालान, बेंच नं.-03 में पारिवारिक विवाद व SBI धन वसूली, बेंच नं.-04 में UCO, इंडियन, BOI व जिला सहकारी बैंक, बेंच नं.-05 में ग्राम कचहरी, उपभोक्ता फोरम, बिहार ग्रामीण बैंक व BSNL, बेंच नं.-06 में बंधन, IDBI, श्रीराम, L&T सहित सभी निजी बैंक/फाइनेंस, बेंच नं.-07 में MACT, सभी ADJ कोर्ट, BOB, केनरा, PNB, बेंच नं.-08 में सब-जज-II सह ACJM-II, बेंच नं.-09 में CJM कोर्ट, NI Act 138, श्रम विवाद व बिजली-पानी बिल, बेंच नं.-10 में सब-जज-I सह ACJM-I, सदर मुंसिफ व सेंट्रल, IOB, यूनियन बैंक, बेंच नं.-11 में SDJM व श्रम न्यायालय तथा बेंच नं.-12 से 18 तक विभिन्न न्यायिक दंडाधिकारियों के सभी लंबित व प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा होगा।
पक्षकारों की सुविधा के लिए 6 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। गेट नं.-01 पर सुश्री नेहा कुमारी, गेट नं.-02 पर श्री रवि कुमार, गेट नं.-03 पर श्री बिनोद महलदार, CJM बिल्डिंग मेन गेट पर सुश्री शिल्पा कुमारी, लोक अदालत बिल्डिंग में श्री रौशन कुमार सिन्हा और 12 कोर्ट बिल्डिंग में श्री रणधीर कुमार मौजूद रहेंगे।
लोक अदालत में आपसी सहमति से त्वरित न्याय मिलता है। निपटे मामलों में कोर्ट फीस वापस होती है और फैसले के खिलाफ अपील नहीं होती। ट्रैफिक चालान, बैंक लोन, बीमा, बिजली-पानी बिल, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, चेक बाउंस व शमनीय आपराधिक मामलों का मौके पर समाधान होगा। पक्षकार सभी दस्तावेजों की मूल व छाया प्रति लेकर सुबह 10:30 बजे पहुंचें। उक्त जानकारी सचिव सुनील कुमार ने दी।

More Stories
कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*