पूर्णिया बिहार 8 जनवरी 2026 * शपूर्णिया में ‘मिशन मोड’ में जारी है किसानों का फार्मर रजिस्ट्री:
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार । जिला में किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘फार्मर रजिस्ट्री’ (Farmer Registry) अभियान ने अब रफ़्तार पकड़ ली है।
इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा डगरुआ प्रखंड स्थित हरखेली, मुहम्मपुर पंचायत में आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी भी मौजूद थे।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री का यह प्रथम चरण का अभियान 06 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक कैंप मोड में संचालित किया जा रहा है।
इस कार्य की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे ‘शीर्ष प्राथमिकता’ में रखा है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कृषि विभाग और राजस्व विभाग के सभी कर्मी, अमीन और ऑपरेटर संयुक्त रूप से कार्य करेंगें और इस अवधि में अन्य सभी विभागीय कार्यों को छोड़कर पूरा ध्यान शत-प्रतिशत किसानों के निबंधन पर केंद्रित करेंगें। जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आगामी दिनों में पंजीकरण की गति को और तेज किया जाएगा, जिससे शेष किसानों को भी समयबद्ध रूप से इस व्यवस्था से जोड़ा जा सके।
प्रशासन की मुस्तैदी और कर्मियों की मेहनत का परिणाम आंकड़ों में भी दिखाई दिया। समाचार लिखे जाने तक पूर्णिया जिला में रिकॉर्ड कार्य किया गया कुल 8,193 किसानों का eKYC सत्यापन और 3696 किसानों का FR ID बनाया गया!
जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी किसान भाइयों से अपील है कि वे प्रथम चरण के अपने पंचायत या प्रखंड मुख्यालय में चल रहे कैंप में जाकर अपना निबंधन अवश्य करवाएं, ताकि वे भविष्य में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें! आगामी दिनों में पंजीकरण की गति को और तेज किया जाएगा, जिससे शेष किसानों को भी समयबद्ध रूप से इस व्यवस्था से जोड़ा जा सके।
FR ID प्रत्येक किसान के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं सुगमता से प्राप्त हो सकेगा। FR ID के माध्यम से योजनाओं का लक्षित लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाना संभव होगा।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।