June 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार7जनवरी26* डीएम ने बुधवार को संध्या 5:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा:

पूर्णिया बिहार7जनवरी26* डीएम ने बुधवार को संध्या 5:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा:

पूर्णिया बिहार7जनवरी26* डीएम ने बुधवार को संध्या 5:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा:

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कहां मिलकर खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णियाबिहार । जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्य की अद्यतन स्थिति और प्रगति की समीक्षा की गई।
उक्त VC में जिला के उप समाहर्ता (राजस्व), जिला कृषि पदाधिकारी, सभीअंचलाधिकारी
सभी राजस्व अधिकारी (RO), सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO), सीएससी (CSC) वीएलई के डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी जुड़ें हुए थे।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में अपेक्षित गति लाने के लिए सभी पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
तत्काल आईडी निर्माण: जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाने हेतु अंचल एवं अन्य संबंधित कर्मियों की नई लॉगिन आईडी (New User ID) का निर्माण आज रात में ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि कल से सुचारू रूप से कार्य हो सके।
सभी अंचलाधिकार को निर्देशित किया गया कि मिशन मोड में कार्य करते हुए कम से कम कल से एक अंचल/ प्रखंड से 1000 नई फार्मर रजिस्ट्री आईडी (FR ID) बनाने का लक्ष्य प्राप्त करें।
किसानों की सुविधा के लिए ज्यादा से ज्यादा कैंप (Camps) आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जा सके।
CSC VLEs को भी जोड़ के कार्य करने का निर्देश दिया गया!
जिलाधिकारी महोदय ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर कृषि या राजस्व कर्मियों का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा जिला स्तर से की जाएगी।

Taza Khabar