पूर्णिया बिहार 8 अगस्त26 समय प्रबंधन और सेवा भाव से ही बनेगा मजबूत एनएस – कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
_पूर्णिया विश्वविद्यालय में एनएस कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक सह कार्यशाला संपन्न_
पूर्णिया बिहार / पूर्णिया विश्वविद्यालय अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की बैठक सह कार्यशाला का आयोजन शनिवार को पूर्णिया कॉलेज स्थित महर्षि मेही सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति _प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह_ ने की।
*”हर दिन कुछ नया सीखें शिक्षक” – कुलपति*
कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारियों को समय प्रबंधन का गुण सीखना बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि “प्रत्येक दिन कुछ नया सीखने और करने की कोशिश करें। तभी हम अपने स्वयंसेवकों को बेहतर मार्गदर्शन दे पाएंगे।”
*सेवा ही एनएसएस की मूल भावना*
विश्वविद्यालय के कुलसचिव _डॉ. अखिलेश कुमार_ ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में सेवा की भावना समाहित है। कार्यक्रम पदाधिकारियों को अपने अंदर समाज कल्याण की भावना विकसित करनी चाहिए, ताकि वे स्वयंसेवकों में भी सामुदायिक सेवा का जज्बा पैदा कर सकें।
एनएस के क्षेत्रीय निदेशक _श्री विनय कुमार_ ने कहा कि शिक्षक हमेशा विद्यार्थियों के आदर्श होते हैं। उनके लिए राजनीति शास्त्र से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बातें शिक्षक के आचरण और व्यक्तित्व की होती हैं। उन्होंने ‘माई भारत’ पोर्टल पर कार्यक्रम पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के पंजीकरण पर जोर देते हुए एनएस के सफल संचालन और वित्तीय प्रबंधन की विस्तृत जानकारी भी दी।
*व्यक्तित्व विकास का माध्यम है एनएसएस*
पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्या _डॉ. सावित्री सिंह_ ने कहा कि एनएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शैक्षणिक करियर में एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। “यदि आपको यह अवसर मिला है तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कीजिए।
कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि इस कार्यशाला में दिए गए प्रशिक्षण से कार्यक्रम पदाधिकारियों को एनएसएस के कार्यों को और बेहतर तरीके से संपादित करने में मदद मिलेगी।
बैठक में पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सहित _अर्जुन प्रसाद यादव, धीरज, मनोज कुमार साह_ आदि उपस्थित रहे।
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’