पूर्णिया बिहार 7 मार्च 26बायसी में इफ्तार पार्टी: अमन-ओ-सुकून के लिए दुआ_एकता और भाईचारे का संदेश_
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। जिले के बायसी स्थित चोपड़ा मजार ग्राउंड में AIMIM की तरफ से विशाल इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर AIMIM सदरे बिहार अख्तरुल ईमान साहब और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी तादाद में आम अवाम भी शामिल हुई। सभी ने मुल्क में अमन-ओ-सुकून और बायसी विधानसभा की तरक़्क़ी के लिए दुआ की।
गुलाम सरवर, बायसी विधायक ने भी इस इफ्तार पार्टी में शिरकत की और AIMIM की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। भाई तारिक अनवर उर्फ परवेज़ नाज़, जिला परिषद प्रतिनिधि और AIMIM जिला अध्यक्ष पूर्णिया ने इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था।
इस मौके पर अख्तरुल ईमान साहब ने कहा कि AIMIM का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा करना है और इस इफ्तार पार्टी का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे समाज की सेवा में आगे आएं और AIMIM के साथ मिलकर काम करें।
इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने कहा कि यह आयोजन बहुत अच्छा था और इससे समाज में एकता और भाईचारे का संदेश गया है। उन्होंने AIMIM के नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि वे आगे भी ऐसे आयोजनों का आयोजन करते रहें।
इस इफ्तार पार्टी में बायसी के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें स्थानीय नेता, समाजसेवी और आम जनता शामिल थी। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और समाज की तरक़्क़ी के लिए दुआ की।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….