August 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 *NH-131A पर SDPO-1 के नेतृत्व में 516 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 *NH-131A पर SDPO-1 के नेतृत्व में 516 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*

पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 *NH-131A पर SDPO-1 के नेतृत्व में 516 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णियां बिहार ,पूर्णिया के SDPO-1 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 516 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है,

*गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल*
SDPO-1 ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार *BR38AR9826* से दो युवक स्मैक लेकर बेलौरी होते हुए कटिहार की ओर जा रहे हैं,

सूचना मिलते ही SDPO-1 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने NH-131A पर बेलौरी धर्मकांटा के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया,

*कार से बरामद हुआ भारी मात्रा में स्मैक*
चेकिंग के दौरान संदिग्ध नेक्सॉन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से *कुल 516 ग्राम स्मैक* बरामद हुआ, मौके से ही दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया गया,

*गिरफ्तार तस्करों की पहचान*
*मोहम्मद इमरोज*, उम्र 22 वर्ष, पिता मोहम्मद खतीम, साकिन रामपुर वार्ड नंबर 1, थाना फॉरबिसगंज, जिला अररिया
*मोहम्मद नसर*, उम्र 24 वर्ष, पिता मोहम्मद जैनउद्दीन, साकिन रामपुर वार्ड नंबर 6, थाना फॉरबिसगंज, जिला अररिया

पुलिस ने आरोपियों के पास से *4 मोबाइल फोन, 4000 रुपये नेपाली नकद और तस्करी में इस्तेमाल की गई नेक्सॉन कार* को भी जब्त कर लिया है,

*नेटवर्क की हो रही जांच*
SDPO-1 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफल अभियान के लिए पूरी टीम की सराहना की है,

Taza Khabar