October 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर 26**वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई -

पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर 26**वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई –

पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर 26**वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – जुआ अड्डे से सात गिरफ्तार*

मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ – यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार / *गुप्त सूचना पर छापेमारी*
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के सख्त निर्देश पर दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर रौटा थानांतर्गत ग्राम छोटी पंदरपुर स्थित नवेद आलम एवं रौटा ग्राम स्थित रमेश गुप्ता के निजी मकान में संचालित अवैध जुआ अड्डा पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी के नेतृत्व में रौटा तथा अमौर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सफल छापेमारी की गई। छापेमारी गोपनीय सूचना एवं निगरानी के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई।

*सात जुआरी धराए*
छापेमारी के दौरान कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में नवेद आलम मीरगंज वार्ड 02 रौटा, हसीबुर्रहमान रौटा वार्ड 04, मो अबसार मीरगंज वार्ड 02, विजय कुमार साह रौटा पुरानी हाट वार्ड 05, जावेद अख्तर बेलका वार्ड 11 अमौर, मुन्तसीर मझुआ अमौर तथा मो शहवाज बड़ डीहा वार्ड 03 रौटा शामिल हैं। सभी जिला पूर्णिया के निवासी हैं।

*नकद और जुआ सामग्री बरामद*
मौके से जुआ खेलने से संबंधित सामग्री बरामद की गई। इसमें नकद राशि, ताश के पत्ते, पेन, रजिस्टर, पर्चियां तथा अन्य सामग्री शामिल है। सभी सामग्री जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखी गई है। मामले में केस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Taza Khabar