पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर 25*पूर्णिया में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा पूर्णिया जिला इकाई की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु शुक्रवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज सिंह ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पंचायतवार तैयारियों को तेज करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने पंचायत अध्यक्षों की सूची, मोबाइल नंबर और बूथवार जानकारी के साथ चुनावी अभियान के लिए तैयार रहें।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री प्रमोद चंद्रवंशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि,
“एनडीए की सरकार बनने जा रही है और कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर कार्य करना होगा।”
प्रदेश मंत्री श्री अनिल ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए इस बार रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगा। उन्होंने संगठन में एकजुटता और अनुशासन को चुनावी सफलता की कुंजी बताया।
विधानसभा सदस्य श्री विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को केंद्र से अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हो रहा है और आगामी समय में बिहार विकास की नई गाथा लिखेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल रंजन वर्मा और उप महापौर सुश्री पल्लवी गुप्ता ने भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चुनावी रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश साफ़ झलक रहा था।
बैठक में जिला भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, BLA-1, जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, जिला कोर कमेटी, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
मथुरा 11 दिसंबर 25*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 11 दिसंबर 25*क्षेत्राधिकारी रिफायनरी पुलिस बल के साथ रिफाइनरी क्षेत्र का पैदल गश्त*
मथुरा 11 दिसंबर 25*क्षेत्राधिकारी महावन द्वारा पुलिस बल के साथ बलदेव थाना क्षेत्र का पैदल गश्त*