पूर्णिया बिहार 30 मार्च 26 *उद्यमिता को प्रोत्साहन: पूर्णिया में ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं स्व-रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में किया गया।
श्री संजीव कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं उद्यमियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत जिले को दिये गये लक्ष्य एवं प्राप्त की गई उपलब्धि के संबंध में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के 09 लाभुकों को ₹ 70.76 लाख की राशि का ऋण वितरण एवं 1 लाभुक को ₹ 18.00 लाख की राशि का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के 04 लाभुकों को ₹42.83 लाख की राशि का ऋण वितरण पत्र प्रदान किया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं दी और ऋण राशि का सदुपयोग करते हुए अपने इकाई में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के परियोजना प्रबंधक एवं पदाधिकारी/कर्मी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ लगभग 20 की संख्या में उद्यमी उपस्थित हुए, जिनमें अल्पसंख्यक जद यू के जिला अध्यक्ष हसमत अली उर्फ राही, कुंदन कुमार, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह आदि शामिल थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*