पूर्णिया बिहार 3 सितंबर 26 भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बने बमबम साह, जिला प्रवक्ता ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार ,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कसबा के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सह अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
भाजपा ने उन्हें वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत किया है।
जिला प्रवक्ता दिलीप दीपक ने किया सम्मान
इस मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने मुख्तार खानापूर्णिया स्थित आवास पर बमबम साह को भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश नेतृत्व के फैसले का स्वागत
इस अवसर पर दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगन्नाथ गुप्ता का यह निर्णय काफी सराहनीय है। डॉ. गुप्ता बरसों से बमबम साह जैसे कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उनकी संगठन की कार्यशैली से काफी प्रभावित रहे हैं।
उन्हें प्रांतीय प्रभारी बनाकर क्षेत्र के आम आवाम के बीच संगठन के विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री दीपक ने कहा कि बमबम साह की जमीनी स्तर पर सभी वर्गों के बीच काफी अच्छी लोकप्रियता है, जिसका लाभ संगठन को मिलेगा।
बमबम साह ने जताया आभार
वहीं सम्मानित होने के बाद बमबम साह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का जो भी निर्देश होगा, उस पर वे समर्पण भाव से और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*