May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 2.36 किलोग्राम स्मैक, चार मोबाइल और 6,570 रुपये नकद बरामद किए हैं। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तार तस्कर*

पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों में वसीम अकरम, उम्र 25 वर्ष, पिता रफीजुल शेख, निवासी नवादा, लोदीपुर शामिल है। वहीं मुसब्बिर मोमिन, उम्र 26 वर्ष, पिता रहमतुल्ला मोमिन, निवासी भागलपुर को भी पकड़ा गया है। हसीमउद्दीन मोमिन, उम्र 25 वर्ष, पिता हबीबउद्दीन मोमिन, निवासी भागलपुर और असगर अली, उम्र 22 वर्ष, पिता ईमाजुद्दीन शेख, निवासी अनुपनगर, थाना कालियाचक, जिला मालदा को भी गिरफ्तार किया गया है।

*अन्य की तलाश जारी*

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपी मालदा, कालियाचक के रहने वाले हैं। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जप्त स्मैक की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
जलालगढ़ थानाध्यक्ष ने कहा कि नशे के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।